Home |  | Audio |  | Index |  | Verses

Leviticus -लैव्यव्यवस्था

अध्याय : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27

1 यहोवा ने मिलापवाले तम्बू में से मूसा को बुलाकर उस से कहा,
2 इस्त्राएलियोंसे कह, कि तुम में से यदि कोई मनुष्य यहोवा के लिथे पशु का चढ़ावा चढ़ाए, तो उसका बलिपशु गाय-बैलोंवा भेड़-बकरियोंमें से एक का हो।
3 यदि वह गाय बैलोंमें से होमबलि करे, तो निर्दोष नर मिलापवाले तम्बू के द्वार पर चढ़ाए, कि यहोवा उसे ग्रहण करे।
4 और वह अपना हाथ होमबलिपशु के सिर पर रखे, और वह उनके लिथे प्रायश्चित्त करने को ग्रहण किया जाएगा।
5 तब वह उस बछड़े को यहोवा के साम्हने बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे लोहू को समीप ले जाकर उस वेदी की चारोंअलंगोंपर छिड़के जो मिलापवाले तम्बू के द्वार पर है।
6 फिर वह होमबलिपशु की खाल निकालकर उस पशु को टुकड़े टुकड़े करे;
7 तब हारून याजक के पुत्र वेदी पर आग रखें, और आग पर लकड़ी सजाकर धरें;
8 और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे सिर और चरबी समेत पशु के टुकड़ोंको उस लकड़ी पर जो वेदी की आग पर होगी सजाकर धरें;
9 और वह उसकी अंतडिय़ोंऔर पैरोंको जल से धोए। तब याजक सब को वेदी पर जलाए, कि वह होमबलि यहोवा के लिथे सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।
10 और यदि वह भेड़ोंवा बकरोंका होमबलि चढ़ाए, तो निर्दोष नर को चढ़ाए।
11 और वह उसको यहोवा के आगे वेदी की उत्तरवाली अलंग पर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक हैं वे उसके लोहू को वेदी की चारोंअलंगोंपर छिड़कें।
12 और वह उसको टुकड़े टुकड़े करे, और सिर और चरबी को अलग करे, और याजक इन सब को उस लकड़ी पर सजाकर धरे जो वेदी की आग पर होगी;
13 और वह उसकी अंतडिय़ोंऔर पैरोंको जल से धोए। और याजक सब को समीप ले जाकर वेदी पर जलाए, कि वह होमबलि और यहोवा के लिथे सुगन्धदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।
14 और यदि वह यहोवा के लिथे पझियोंका होमबलि चढ़ाए, तो पंडुको वा कबूतरोंको चढ़ावा चढ़ाए।
15 याजक उसको वेदी के समीप ले जाकर उसका गला मरोड़ के सिर को धड़ से अलग करे, और वेदी पर जलाए; और उसका सारा लोहू उस वेदी की अलंग पर गिराया जाए;
16 और वह उसका ओफर मल सहित निकालकर वेदी की पूरब की ओर से राख डालने के स्यान पर फेंक दे;
17 और वह उसको पंखोंके बीच से फाड़े, पर अलग अलग न करे। तब याजक उसको वेदी पर उस लकड़ी के ऊपर रखकर जो आग पर होगी जलाए, कि वह होमबलि और यहोवा के लिथे सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे।।

Page Top |  | अगला-  |  | सूचिपृष्ठ  |  | मुखपृष्ठ
Full online version here [with search engine, multilingual display and audio Bible]