Home |  | Audio |  | Index |  | Verses

1 Samuel - 1 शमूएल

अध्याय : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31

1 पलिश्तियोंने अपक्की समस्त सेना को अपेक में इकट्ठा किया; और इस्राएली यिज्रेल के निकट के सोते के पास डेरे डाले हुए थे।
2 तब पलिश्तियोंके सरदार अपके अपके सैकड़ोंऔर हजारोंसमेत आगे बढ़ गए, और सेना के पीछे पीछे आकीश के साय दाऊद भी अपके जनोंसमेत बढ़ गया।
3 तब पलिश्ती हाकिमोंने पूछा, इन इब्रियोंका यहां क्या काम है? आकीश ने पलिश्ती सरदारोंसे कहा, क्या वह इस्राएल के राजा शाऊल का कर्मचारी दाऊद नहीं है, जो क्या जाने कितने दिनोंसे वरन वर्षो से मेरे साय रहता है, और जब से वह भाग आया, तब से आज तक मैने उस में कोई दोष नहीं पाया।
4 तब पलिश्ती हाकिम उस से क्रोधित हुए; और उस से कहा, उस पुरूष को लौटा दे, कि वह उस स्यान पर जाए जो तू ने उसके लिथे ठहराया है; वह हमारे संग लड़ाई में न आने पाएगा, कहीं ऐसा न हो कि वह लड़ाई में हमारा विराधी बन जाए। फिर वह अपके स्वामी से किस रीति से मेल करे? क्या लोगोंके सिर कटवाकर न करेगा?
5 क्या यह वही दाऊद नहीं है, जिसके विषय में लोग नाचते और गाते हुए एक दूसरे से कहते थे, कि शाऊल ने हजारोंको , पर दाऊद ने लाखोंको मारा है?
6 तब आकीश ने दाऊद को बुलाकर उस से कहा, यहोवा के जीवन की शपय तू तो सीधा है, और सेना में तेरा मेरे संग आना जाना भी मुझे भावता है; क्योंकि जब से तू मेरे पास आया तब से लेकर आज तक मैं ने तो तुझ में कोई बुराई नहीं पाई। तौभी सरदार लोग तुझे नहीं चाहते।
7 इसलिथे अब तू कुशल से लौट जा; ऐसा न हो कि पलिश्ती सरदार तुझ से अप्रसन्न हों।
8 दाऊद ने आकीश से कहा, मैं ने क्या किया है? और जब से मैं तेरे साम्हने आया तब से आज तक तू ने अपके दास में क्या पाया है कि अपके प्रभु राजा के शत्रुओं से लड़ने न पाऊं?
9 आकीश ने दाऊद को उत्तर देकर कहा, हां, यह मुझे मालूम है, तू मेरी दृष्टि में तो परमेश्वर के दूत के समान अच्छा लगता है; तौभी पलिश्ती हाकिमोंने कहा है, कि वह हमारे संग लड़ाई में ने जाने पाएगा।
10 इसलिथे अब तू अपके प्रभु के सेवकोंको लेकर जो तेरे साय आए हैं बिहान को तड़के उठना; और तुम बिहान को लड़के उठकर उजियाला होते ही चले जाना।
11 इसलिथे बिहान को दाऊद अपके जनोंसमेत तड़के उठकर पलिश्तियोंके देश को लौअ गया। और पलिश्ती यिज्रेल को चढ़ गए।।

Page Top |  | अगला-  |  | सूचिपृष्ठ  |  | मुखपृष्ठ
Full online version here [with search engine, multilingual display and audio Bible]