Home
| |
Audio
| |
Index
| |
Verses
Micah - मीका
अध्याय :
1
2
3
4
5
6
7
1
यहोवा का वचन, जो यहूदा के राजा योताम, आहाज और हिजकिय्याह के दिनोंमें मीका मोरेशेती को पहुंचा, जिस को उस ने शोमरोन और यरूशलेम के विषय में पाया।।
2
हे जाति-जाति के सब लोगों, सुनो! हे पृय्वी तू उस सब समेत जो तुझ में है, ध्यान दे! और प्रभु यहोवा तुम्हारे विरूद्ध, वरन परमेश्वर अपके पवित्र मन्दिर में से तुम पर साझी दे।
3
कयोंकि देख, यहोवा अपके पवित्रस्यान से बाहर निकल रहा है, और वह उतरकर पृय्वी के ऊंचे स्यानोंपर चलेगा।
4
और पहाड़ उसके नीचे गल जाएंगे, और तराई ऐसे फटेंगी, जैसे मोम आग की आंच से, और पानी जो घाट से नीचे बहता है।
5
यह सब याकूब के अपराध, और इस्राएल के घराने के पाप के कारण से होता है। याकूब का अपराध क्या है? क्या सामरिया नहीं? और यहूदा के ऊंचे स्यान क्या हैं? क्या यरूशलेम नहीं?
6
इस कारण मैं सामारिया को मैदान के खेत का ढेर कर दूंगा, और दाख का बगीचा बनाऊंगा; और मैं उसके पत्यरोंको खड्ड में लुढ़का दूंगा, और उसकी नेव उखाड़ दूंगा।
7
उसकी सब खुदी हुई मूरतें टुकड़े टुकड़े की जाएंगी; और जो कुछ उस ने छिनाला करके कमाया है वह आग से भस्म किया जाएगा, और उसकी सब प्रतिमाओं को मैं चकनाचूर करूंगा; क्योंकि छिनाले ही की कमाई से उसने उसको संचय किया है, और वह फिर छिनाले की सी कमाई हो जाएगी।।
8
इस कारण मैं छाती पीटकर हाथ, हाथ, करूंगा; मैं लुटा हुआ सा और नंगा चला फिरा करूंगा; मैं गीदड़ोंकी नाई चिल्लाऊंगा, और शतुर्मुगोंकी नाईं रोऊंगा।
9
क्योंकि उसका घाव असाध्य है; और विपत्ति यहूदा पर भी आ पक्की, वरन वह मेरे जातिभाइयोंपर पड़कर यरूशलेम के फाटक तक पहुंच गई है।।
10
गात नगर में इसकी चर्चा मत करो, और मत रोओ; बेतआप्रा में धूति में लोटपोट करो।
11
हे शापीर की रहनेवाली नंगी होकर निर्लज चक्की जा; सानान की रहनेवाली नहीं निकल सकती; बेतसेल के रोने पीटने के कारण उसका शरणस्यान तुम से ले लिया जाएगा।
12
क्योंकि मारोत की रहनेवाली तो कुशल की बाट जोहते-जोहते तड़प गई है, क्योंकि यहोवा की ओर से यरूशलेम के फाटक तक विपत्ति आ पहुंची है।
13
हे लाकीश की रहनेवाली अपके रयोंमें वेग चलनेवाले घोड़े जोत; तुझी से सिय्योन की प्रजा के पाप का आरम्भ हुआ, क्योंकि इस्राएल के अपराध तुझी में पाए गए।
14
इस कारण तू गात के मोरेशेत को दान देकर दूर कर देगा; अकजीब के घर से इस्राएल के राजा धोशा ही खाएंगे।
15
हे मारेशा की रहनेवाली मैं फिर तुझ पर एक अधिक्कारनेी ठहराऊंगा, और इस्राएल के प्रतिष्ठित लोगोंको अदुल्लाम में आना पकेगा।
16
अपके दुलारे लड़कोंके लिथे अपना केश कटवाकर सिर मुंड़ा, वरन अपना पूरा सिर गिद्ध के समान गंजा कर दे, क्योंकि वे बंधुए होकर तेरे पास से चले गए हैं।
Page Top
| |
अगला-
| |
सूचिपृष्ठ
| |
मुखपृष्ठ
Full online version
here
[with search engine, multilingual display and audio Bible]